Hi Beautiful & Peaceful Souls,
सत्वगुण और सत्वगुणी मनुष्य के लक्षण जानने के बाद (https://satvagunavidhushi.blogspot.com/2020/10/blog-post_12.html) आज हम रजोगुण के बारे में जानेगे, जो इस प्रकार है|
यत्तु दुखसमायुक्तमप्रीतिकरमात्मनः|
तद्रजो प्रतिपं विद्यात्सतत हारि देहिनाम् ||
आरम्भरुचिताSधैर्यमसत्कार्यपरिगृहः|
विषयोपसेव चाजस्त्रं राजसं गुणलक्षणम् ||
येनास्मिन्कर्मणा लोके ख्यातिमिच्छति पुष्कलाम् |
न च शोचत्यसम्पत्तॊ तद्विज्ञेयं तु राजसम् ||
आत्मा में रजोगुण प्रधानता की पहचान- जो अप्रसन्न, दुखयुक्त, इन्द्रियों के वश में किसी कार्य को आरम्भ करने में पहले तो इच्छा रखना लेकिन बाद में उसको त्याग देना, धैर्य की कमी, बुरे कार्य करना, जो मनुष्य काम से प्रसिद्धि चाहता हो और धन न होने पर भी प्रसिद्धि के लिए दान देता हो, उस मनुष्य में रजोगुण प्रधान है|
अब प्रश्न ये उठता है कि रजोगुण की प्रधानता कितनी है उसके अनुसार ही उसके लक्षण और कर्म होते है और परजन्म भी प्राप्त होता है| जिसे गौण गतियाँ कहा जाता है| जो इस प्रकार है|
गन्धर्वा गुह्यका यक्षा विबुधानुचराश्च् ये |
तथै वाप्स रसः सर्वा राजसीषूत्तमा गतिः ||
अ. उत्तम रजोगुणी - जो उत्तम रजोगुणी होते है वे गन्धर्व (संगीत और नृत्य में प्रवीण मनुष्य), यक्ष (धनी), विद्वानों सेवक, और अप्सरा (सुन्दर रूप) स्री का जन्म पाते है|
राजानः क्षत्रियाश्चैव् राज्ञां चैव पुरोहिताः |
वादयुद्धप्रधानाश्च् मध्यमा राजसी गतिः ||
आ. मध्यम रजोगुणी - जो मध्यम रजोगुणी होते है वे राजा, क्षत्रियवर्ण, राजाओ के पुरोहित, वाद विवाद करने वाले दूत, वकील, युद्ध विभाग के अध्यक्ष का जन्म पाते है|
झल्ला मल्ला नटाश्चैव् पुरुषाः शस्त्रवृत्तयः |
मद्यपानप्रसक्ताश्च् जघन्या राजसी गतिः ||
इ. अधम रजोगुणी- जो अधम रजोगुणी होते है वे झल्ला (खुदाई करने वाले), मल्ला (नौका चलाने वाले), नट या कूदने की कला, शस्त्र जीविकाधारी दास, जुआ और मद्य पान में रूचि होना| ऐसे जन्म नीच रजोगुण का फल है|
विशुद्ध मनुस्मृति के इस ज्ञान से हम जान सकते है कि हमारे अंदर कितना रजोगुण प्रधान है| और इससे यह भी पता लगा सकते है की हम अपने जीवन को किस ओर ले जा रहे है और उसके क्या परिणाम होंगे|
~~ विशुद्ध मनुस्मृति
Your's Sincerely
Purnima Ghai
References:
Book: Vishudh Manusmriti
Other Accounts
1. https://thepureknowledge.blogspot.com/
2. https://in.pinterest.com/bhoomiphd83/
3. https://www.instagram.com/bhomiphd3/
4. https://twitter.com/Sampoorn10
5. https://squeaks.in/squeaks/Sampoorn
6. https://www.quora.com/profile/Poornima-Ghai-1
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें